कई राज्यों में मौसम बदल गया है। लगातार हो रही बारिश के बाद समय से पूर्व ठंड की दस्तक देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश, राजधानी दिल्ली में हुई बारिश और तूफान के बाद ठंड बढ़ गई है। वहीं राजस्थान हरियाणा और पंजाब में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर से बड़ा बदलाव देखा गया। सोमवार को आंधी बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में बदलाव की स्थिति फिलहाल बनी रहेगी। मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मंगलवार को मौसम में ठंडी जारी रहने वाली है। इस सप्ताह 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आएंगे।
हिमाचल उत्तराखंड सहित जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख में भारी बर्फबारी से बर्फों की परतें बिछ रही है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है। 9 से 10 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जबकि बिहार के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब,। राजस्थान में आज भी बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है दिल्ली मैं सोमवार को मौसम अचानक बदल दिन में ठंडी हवाएं चलने लगी। वही रात को कई इलाके में तेज बारिश देखी गई है। ठंड का एहसास हो रहा है तापमान घटकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।