कांग्रेस मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना वचन पत्र मंगलवार को रविंद्र भवन में जारी कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस वचन पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह की उपस्थिति में वचन पत्र का विमोचन किया। इस वचन पत्र में कांग्रेस ने हर वर्ग को साधा है। कांग्रेस ने 116 पेजों के वचन पत्र में जनता से जुड़े 59 मुद्दों को शामिल किया गया है। इसमें 1290 वचन हैं। कांग्रेस ने मुख्य 101 गारंटियां भी दी है। इसके साथ ही सात सेक्टर किसान, युवा, महिला, आस्था, सामाजिक न्याय, कर्मचारी, परिवार को बांटा गया है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि उनको वचन पत्र के लिए नौ हजार सुझाव मिले थे, जिसके बाद एक साल की मेहनत में तैयार किया गया है। बता दें कांग्रेस ने पिछली बार 112 पन्ने के वचन पत्र में 973 घोषणाएं शामिल की थी।