द्वारा माननीय राज्यपाल महोदय म.प्र. शासन- भोपाल
महिला आरक्षण बिल में ओबीसी महिलाओं को आरक्षण दिये जाने की मांग को लेकर माता मंदिर के पास रोड पर किया प्रदर्शन
कुछ दिन पूर्व संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल पास किया गया है। मीडिया द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 प्रतिशत आरक्षण विधान सभाओं में एवं लोकसभा में महिलाओं को दिया जायेगा। लेकिन इस बिल में देश की लगभग 55 प्रतिशत की संख्या वाले पिछड़ा वर्ग को नजर अन्दाज़ करते हुये OBC महिलाओं को आरक्षण का प्रावधान नहीं किया गया। आज हम ओबीसी फ्रंट संगठन म.प्र. के हजारों की संख्या में लोग भोपाल में धरना-प्रदर्शन करके माननीय राज्यपाल महोदय के माध्यम से आपको ज्ञापन सादर प्रेषित करके आग्रह करते हैं कि हाल ही में दोनों सदनों से पास महिला आरक्षण बिल को वापस भेजकर संशोधन किया जाये और OBC महिलाओं को भी 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाये और जब तक सदन यह संशोधन नहीं करता है तब तक इसे कानून न बनाया जाये।
साथ ही हम सभी साथी यह भी माँग करते हैं कि देश में जातिगत जनगणना करा कर सभी वर्गों को संख्या के अनुपात में सभी क्षेत्रों में भागीदारी दी जाये.