भोपाल-Owais Mansoori
।। राजधानी के नीलम पार्क में गुरूजी सयुंक्त मोर्चा का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश के समस्त जिलों से ब्लॉक संयोजक जिला संयोजक एवं सयुंक्त मोर्चा के सक्रिय सदस्य उपस्थित हुये। इस मौके पर मोर्चा के पदाधिकारी ने कहा कि गुरुजी की प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर 21 जनवरी 2018 को घोषणा की थी लेकिन अबतक इसपर अमल नहीं किया जा रहा है,जिसके चलते प्रदेश भर के गुरुजियों को दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री से गुरूजियो का प्रतिनिधि मंडल मिलकर इस मांग के आदेश प्रसारित करने का आग्रह करेगा। हालाकि एक सप्ताह के भीतर आदेश प्रसारित नही होने पर गुरूजी सयुंक्त मोर्चा अपनी अगली रणनीति 24 सितंबर को बनाएगा।।
।। बाइट दलजीत कौर,प्रांताध्यक्ष गुरुजी संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश।।
बाइट मनोज गौतम,मार्गदर्शक,प्रांताध्यक्ष शिक्षा शाला गुरुजी संघ