समाजवादी पार्टी ने नवरात्र के पहले दिन मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नौ प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए में शामिल समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। पहली सूची जारी करने के साथ ही कुछ और सीटों को लेकर भी सपा ने कांग्रेस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
इनमें निवाड़ी से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव, राजनगर से बृजगोपाल पटेल उर्फ बबलू पटेल, भाण्डेर (आरक्षित) से पूर्व जिला जज डीआर राहुल, धौहानी (आरक्षित) से विश्वनाथ सिंह मरकाम, चितरंगी (आरक्षित) से श्रवण कुमार सिंह गोंड, सिरमौर से लक्ष्मण तिवारी, बिजावर से डाॅ. मनोज यादव, कटंगी से महेश सहारे व सीधी से रामप्रताप सिंह यादव शामिल हैं।