रीवा, मध्यप्रदेश केे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पात्र महिलाओं के खाते में ‘लाड़ली बहना योजना’ की तीसरी किस्त की राशि जमा करेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह चौहान सवा करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के खाते में एक हजार 209 करोड़ रुपए की तीसरी किस्त की राशि जमा करेंगे।
इसके पहले इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को दो हजार 419 करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हो चुकी है।